लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-1 चित्रकला प्रथम प्रश्नपत्र

बीए सेमेस्टर-1 चित्रकला प्रथम प्रश्नपत्र

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2675
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बीए सेमेस्टर-1 चित्रकला प्रथम प्रश्नपत्र

प्रश्न- मोहनजोदड़ो - हड़प्पा की चित्रकला को संक्षेप में समझाइए।

उत्तर -

मोहनजोदड़ो, हड़प्पा तथा लोथल नगरों के अवशेष मात्र रह जाने से चित्रकला का ठीक ज्ञान नहीं हो पाता। चित्रकला का जो भी ज्ञान प्राप्त होता है वह केवल विचित्र मृत्तिकापात्रों, टिकरों या बर्तनों पर बनी चित्रकारी से ही प्राप्त होता है। लोथल में एक खिपड़े का बना हुआ घोड़ा तथा एक कलश पर बनी हुई गौरैया तथा हिरन की चित्रित आकृतियाँ चित्रकारी के प्रचलन की द्योतक हैं। यहाँ पर प्राप्त एक मिट्टी के बर्तन पर साँप, मोर, बत्तख तथा ताड़ के वृक्ष आदि की आकृतियाँ अंकित हैं। हड़प्पा के एक मृतिकापात्र के ढकने पर एक आलेखन में दो हिरन अंकित हैं। इस आलेखन की पृष्ठभूमि काली है और लाल रंग से चित्रकारी की गई है। मोहनजोदड़ो तथा हड़प्पा में प्राप्त बर्तनों पर लोक-कला की चित्रकारी के नमूने ही प्राप्त हुए हैं, जिनसे चित्रकला के प्रचलन तथा यथोचित उन्नत स्तर का अनुमान लगाया जा सकता है। मोहनजोदड़ो, हड़प्पा, लोथल आदि स्थानों में अधिकांश ज्यामितिक अभिप्रायों में वर्गाकार खाने, परस्पर काटती रेखाओं, वृत्तों या पत्तियों, मछलियों, वृक्षों, पक्षियों (मोर तथा गौरया), हिरन, बकरी, गीदड़ आदि के अभिप्राय लाल या काली मिट्टी के बर्तनों पर चित्रित हैं। मानवाकृतियों के चित्रों में मछुये या माता तथा. बालक को सरल आकारों में बनाया गया है। यह चित्रकारी अधिकांश लाल या काले रंगों या सफेद रंग से की गई है।

इस क्षेत्र में मिट्टी के टिकरों पर या मुहरों पर रेखाएँ खोदकर (उत्कीर्ण करके) भी चित्र बनाये जाते थे। इस प्रकार का एक चित्र - उदाहरण मोहनजोदड़ो से प्राप्त टिकरे में अंकित है। इस टिकरे पर एक नाव का रेखाचित्र उत्कीर्ण है, इस नाव के उत्कीर्णित चित्र का समय अनुमानतः 3000 ई०पू० है। यद्यपि इस क्षेत्र में चित्रकला के अल्प उदाहरण ही प्राप्त हुए हैं परन्तु यहाँ पर प्राप्त मुहरों, मूर्तियों तथा अन्य सामग्री से ही यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इस क्षेत्र की सभ्यता में चित्रकला का विशेष स्थान था।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- कला अध्ययन के स्रोतों पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।
  2. प्रश्न- प्रागैतिहासिक भारतीय चित्रकला की खोज का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
  3. प्रश्न- भारतीय प्रागैतिहासिक चित्रकला के विषयों तथा तकनीक का वर्णन कीजिए।
  4. प्रश्न- भारतीय चित्रकला के साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए हैं तथा वे किस प्रकार के हैं?
  5. प्रश्न- भीमबेटका क्या है? इसके भीतर किस प्रकार के चित्र देखने को मिलते हैं?
  6. प्रश्न- प्रागैतिहासिक काल किसे कहते हैं? इसे कितनी श्रेणियों में विभाजित कर सकते हैं?
  7. प्रश्न- प्रागैतिहासिक काल का वातावरण कैसा था?
  8. प्रश्न- सिन्धु घाटी के विषय में आप क्या जानते हैं? सिन्धु कला पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।
  9. प्रश्न- सिन्धु घाटी में चित्रांकन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  10. प्रश्न- मोहनजोदड़ो - हड़प्पा की चित्रकला को संक्षेप में समझाइए।
  11. प्रश्न- सिन्धु घाटी सभ्यता की कला पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  12. प्रश्न- जोगीमारा की गुफा के चित्रों की विषयवस्तु तथा शैली का विवेचन कीजिए।
  13. प्रश्न- कार्ला गुफा के विषय में आप क्या जानते हैं? वर्णन कीजिए।.
  14. प्रश्न- भाजा गुफाओं पर प्रकाश डालिये।
  15. प्रश्न- नासिक गुफाओं का परिचय दीजिए।
  16. प्रश्न- अजन्ता की गुफाओं की खोज का संक्षिप्त इतिहास बताइए।
  17. प्रश्न- अजन्ता की गुफाओं के चित्रों के विषय एवं शैली का परिचय देते हुए नवीं और दसवीं गुफा के चित्रों का वर्णन कीजिए।
  18. प्रश्न- अजन्ता की गुहा सोलह के चित्रों का विश्लेषण कीजिए।
  19. प्रश्न- अजन्ता की गुहा सत्रह के चित्रों का विश्लेषण कीजिए।
  20. प्रश्न- अजन्ता गुहा के भित्ति चित्रों की विशेषताएँ लिखिए।
  21. प्रश्न- बाघ गुफाओं के प्रमुख चित्रों का परिचय दीजिए।
  22. प्रश्न- अजन्ता के भित्तिचित्रों के रंगों पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।
  23. प्रश्न- अजन्ता में अंकित शिवि जातक पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।
  24. प्रश्न- सिंघल अवदान के चित्र का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
  25. प्रश्न- अजन्ता के चित्रण-विधान पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  26. प्रश्न- अजन्ता की गुफा सं० 10 में अंकित षडूदन्त जातक का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
  27. प्रश्न- सित्तन्नवासल गुफाचित्रों पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।
  28. प्रश्न- बादामी की गुफाओं की चित्रण शैली की समीक्षा कीजिए।
  29. प्रश्न- सिगिरिया की गुफा के विषय में बताइये। इसकी चित्रण विधि, शैली एवं विशेषताएँ क्या थीं?
  30. प्रश्न- एलीफेण्टा अथवा घारापुरी गुफाओं की मूर्तिकला पर टिप्पणी लिखिए।
  31. प्रश्न- एलोरा की गुहा का विभिन्न धर्मों से सम्बन्ध एवं काल निर्धारण की विवेचना कीजिए।
  32. प्रश्न- एलोरा के कैलाश मन्दिर पर टिप्पणी लिखिए।
  33. प्रश्न- एलोरा के भित्ति चित्रों का वर्णन कीजिए।
  34. प्रश्न- एलोरा के जैन गुहा मन्दिर के भित्ति चित्रों का विश्लेषण कीजिए।
  35. प्रश्न- मौर्य काल का परिचय दीजिए।
  36. प्रश्न- शुंग काल के विषय में बताइये।
  37. प्रश्न- कुषाण काल में कलागत शैली पर प्रकाश डालिये।
  38. प्रश्न- गान्धार शैली के विषय में आप क्या जानते हैं?
  39. प्रश्न- मथुरा शैली या स्थापत्य कला किसे कहते हैं?
  40. प्रश्न- गुप्त काल का परिचय दीजिए।
  41. प्रश्न- “गुप्तकालीन कला को भारत का स्वर्ण युग कहा गया है।" इस कथन की पुष्टि कीजिए।
  42. प्रश्न- अजन्ता की खोज कब और किस प्रकार हुई? इसकी प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करिये।
  43. प्रश्न- भारतीय कला में मुद्राओं का क्या महत्व है?
  44. प्रश्न- भारतीय कला में चित्रित बुद्ध का रूप एवं बौद्ध मत के विषय में अपने विचार दीजिए।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book